पूरे देश में लोगों के बीच जिस तरह से Avenger Endgame को लेकर खुमारी है वो शायद आज से पहले कभी देखने को नहीं मिला था। प्री बुकिंग शुरू होने के कुछ ही देर में फिल्म के 10 लाख टिकट बिक गए। शुरुआती दिनों के सारे शोज हाउसफुल चल रहे हैं। इसी बीच फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर नए आकड़ें सामने आ रहे हैं।

 

avenger-endgame-first-day-box-office-collection-prediction

फिल्म पंडितों की माने तो यह फिल्म पहले ही दिन 50 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह भारत में एक नया कीर्तिमाना होगा। देश की अब तक की बिगेस्ट ओपनर फिल्म की बात करें तो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को करीब 44 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।

 

avenger-endgame-first-day-box-office-collection-prediction

ट्रेड एनालिस्ट गिरिश जौहर के मुताबिक, 'रूसो बदर्स के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाती है। मेरा अनुमान है कि यदि सबकुछ सही रहा तो फिल्म ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकती है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IESjyb
via Top News in Hindi