नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को झारखंड के पलामू में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि ये धरती जिन्होंने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी। सन 1957 की क्रांति में यहां के लोगों ने कई बार अंग्रेजों के दांत खट्टे किए वह इनको बार-बार प्रणाम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता तय करके बैठी है कि फिर से देश का प्रधानमंत्री मोदीजी को ही बनाना है।
उन्होंने कहा कि इस देश को एक निर्णायक फैसले करने वाला प्रधानमंत्री मिला है। सबसे बड़ी बात है संवेदनशील प्रधानमंत्री देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 70 साल देश पर राज करने वाली सरकारों ने 50 करोड़ गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। मैं उनको पूछना चाहता हूं कि आपने देश के गरीब, दलित, आदिवासी के लिए क्या किया? मोदी सरकार ने पांच साल में देश की 7 करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर देने का काम किया।
यहां के बाद भाजपा अध्यख ओडिशा में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह सुबह 10.30 बजे झारखंड के पलामू में रैली के पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ओडिशा के लिए रवाना हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस देश को एक निर्णायक फैसले करने वाला प्रधानमंत्री मिला है। सबसे बड़ी बात है संवेदनशील प्रधानमंत्री देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 70 साल देश पर राज करने वाली सरकारों ने 50 करोड़ गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।
मैं उनको पूछना चाहता हूं कि आपने देश के गरीब, दलित, आदिवासी के लिए क्या किया? मोदी सरकार ने पांच साल में देश की 7 करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर देने का काम किया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 8 करोड़ परिवारों को शौचालय देकर माताओं-बहनों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है। इसके साथ ही सरकार ने 2.5 करोड़ गरीबों को घर देने काम भी किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस गरीबी उन्मूलन की बात करती है। इनकी पांच पीढ़ी यही बात कहती आई है। लेकिन गरीबी नहीं हटा पाई। लेकिन मोदी जी ने तय किया है कि 2022 तक देश के हर घर में बिजली, शौचालय, गैस का सिलेंडर और पीने का पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि महामिलावट वालों के पूरे टोले का मकसद सिर्फ भ्रष्टाचार करना है। झारखंड में एक निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बनाकर अरब-खरबों का भ्रष्टाचार किया गया। यहां की गरीब जनता का पैसा कांग्रेस पार्टी खा गई। वहीं, भाजपा सरकार ने करीब 35 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दी है।
अमित शाह का चुनावी कार्यक्रम—
- सुबह 10.30 बजे, जनसभा
डाल्टनगंज पलामू झारखंड - दोपहर 1.30 बजे, रैली
मयूरभंज, ओडिशा - शाम 3.30 बजे, जनसभा
जजपुर, ओडिशा
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन से पहले पार्टी समेत एनडीए नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एनडीए नेताओं से लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा की। वहीं, पीएम मोदी के नामांकन के लिए भाजपा समेत एनडीए के तमाम दिग्गज नेता वाराणसी पहुंचे।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UGhEZT
via Top News in Hindi


0 Comments