चेन्नई. तमिलनाडु में पांच दिन बाद चक्रवात 'फैनीÓ के दस्तक देने की संभावना है जिसका असर दो दिन क रह सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर तमिलनाडु में हाई अलर्ट जारी करने के साथ ही मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी है।
इससे दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में तेज बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। इससे बड़ी तबाही मच सकती है। प्रशासन ने तूफान से होने वाले हालात से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।
तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से गर्मी में काफी वृद्धि हुई है। इस तूफान से आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी हाई अलर्ट के मुताबिक दक्षिणी राज्यों में भी हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव कम होने के कारण भीषण बारिश और तेज हवाएं चल चलेंगी।
आईएमडी के अनुसार, चक्रवात 'फैनीÓ के 30 अप्रैल को तमिलनाडु के उत्तरी तट पर पहुंचने के आसार हैं। इसका असर यहां 1 मई को भी रह सकता है। इस दौरान तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटीय और दूरदराज के इलाकों में तेज बारिश के साथ ही 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
चक्रवात की संभावना को देखते हुए मछुआरों को आने वाले सप्ताह में समुद्र में नहीं उतरने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने प्रशासन से भी चक्रवात के हालात से निपटने को तैयार रहने को कहा है।
अगर आईएमडी की चेतावनी सही साबित होती है और चक्रवात 'फैनीÓ तमिलनाडु में दस्तक देता है तो यह छह महीने के भीतर राज्य में ऐसी दूसरी स्थिति होगी।
इससे पहले नवंबर 2018 में यहां चक्रवात गाजा ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 40 से अधिक लोगों की जान चल गई थी, जबकि संपत्ति का भी व्यापक नुकसान हुआ था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UXrlrT
via Top News in Hindi


0 Comments