- मध्यमवर्गीय और करदाताओं का देश के विकास में बड़ा योगदान
- उद्धव ने कहा राममंदिर इस बार बनेगा, धारा 370 भी हटेगी
मुम्बई
कांग्रेस की ओर से मध्यमवर्गीय और करदाताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इनके चलते ही देश विकास गाथाएं लिख रहा है। कई बड़ी विकास योजनाओं को अंजाम दे पाया हूं। जबकि कांग्रेस इन्हें गाली दे रही है, लालची और सेल्फिश कह रही है। इस मौके पर आतंकियों को कड़ा जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार का अंदाज सबने देख लिया है। यदि आतंकियों ने हरकत की तो पातल से खोज कर मारूंगा। कांग्रेस को भ्रष्टाचार और महंगाई वाली पार्टी बताते हुए देश के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा बताया। कहा कि 2014 में जीत के बाद हमने देश के बहुत लुटेरो को जेल के दरवाजे तक पहुंचा दिया है अबकी आए तो उन्हें जेल में ही भेज देंगे। अब पूरा देश चौकीदार है। जिन्होंने देश को लूटा है, उनको देश का पैसा लौटाना ही पड़ेगा। बीकेसी में हुई इस सभा में भाजपा शिवसेना के नेता और कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
भारत तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था
मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। क्योंकि हमने देश की वित्तीय व्यवस्था को संतुलित किया है। जबकी कांग्रेस केवल अपना फाइनेंस ही मैनेज करने का काम करती थी। उन्होंने कहा कि ऊपर के लोग जब सत्ता की राजनीति और भ्रष्टाचार में लिप्त रहते है, तो देश को बर्बादी की ओर ले जाते है। सिद्धिविनायक और मुम्बादेवी माता के आशीर्वाद के साथ भाषण शुरू करते हुए मोदी ने इस सभा में जम कर तालियां बटोरी, लोग उत्साहित दिखे, मोदी ने खुद को शिवाजी महाराज का मावल बताते हुए कहा कि देश के दुश्मनों को छोडूंगा नहीं।
उद्धव के प्रति आभार व्यक्त किया
उद्धव ठाकरे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्धव जी मेरे छोटे भाई है। बनारस में पर्चा दाखिल के समय उपस्थित होकर उन्होंने मुझे शक्ति दी है। मोदी ने इस मौके पर हमेशा सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि इनका अपमान बिलकुल बर्दाश्त नहीं होगा। इनकी शहादत को हमारी सरकार सम्मान दे रही है। मोदी ने कहा कि मुंबई के लोग हवा के रुख समझने में माहिर हैं। नया जनरेशन है आकांक्षा और सपनों के साथ मोदी सरकार के साथ खड़ा है देश की सबसे पुरानी पार्टी जिसे गांधी जी ने समाप्त करने को कहा था वह 40-50 सीटों के बीच ही रहेगी जबकि भाजपा पिछले रिकार्ड तोड़कर 400 के पार जाएगी। देश की अर्थव्यवस्था को विश्व के स्तर मजबूत करने की बात को रखते हुए मोदी ने कहा कि मेरे दिमाग के सॉफ्टवेयर की खासियत यह है कि छोटा सोच ही नही पाता। मैं बड़ा सोचता हूँ। आनेवाले 5 साल भारत के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। पूरी दुनिया की निगाहें हम पर है, मुंबई का आभार व्यक्त करने आया हूं। मछुआरों, डिब्बे वालों का, काली पीली टैक्सी वालों सबका आभार व्यक्त करता हूं।
जिसके मन नहीं मिलते पीएम क्या बनेंगे
उद्धव ठाकरे ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि उनके 56 दलों का गठबंधन है लेकिन एक भी साथ नहीं दिखे है। राहुल और पवार ने ऐसी सभा एकत्र होकर नहीं की है। जिसके मन नहीं मिलते है उनके पीएम क्या बनेनेगे। कश्मीर से धारा 370 किसी भी कीमत पर हटाएंगे। हमने अपने घोषणा पत्र में इसे शामिल किया है। उद्धव ने कहा कि लोग भाजपा शिवसेना की युति पर सवाल उठाते है, हम आये साथ, हमारे विचार है, भगवा है, हिंदुत्व है। देश के लिए हम एक है। हमारा धर्म एक है अयोध्य में राममंदिर बनाएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XMQ9Qv
via Top News in Hindi


0 Comments