नई दिल्ली। मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव के बीच गुरुवार से एक बार फिर गर्मी बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, मध्यप्ररदेश, राजस्थान समेत दिल्ली और आस-पास के इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ धूल भरी आंधी चलने के आशंका है। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
दरअसल दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है, जिसका असर तमिलनाडु में आने वाले दो दिनों में देखने को मिलेगा। केरल और कर्नाटक में भी गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। उत्तर भारत की बात करें तो ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी कश्मीर में देख जा सकता है। इससे चलने वाली चक्रवाती हवाओं का असर उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उसके साथ लगे इलाकों में आसानी से देखा जा सकता है।
IMD: Heavy to very heavy rainfall expected at isolated places over Tamil Nadu and Puducherry in next 48 hours.
— ANI (@ANI) April 25, 2019
25 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में बारिश, दिल्ली में हीट वेवhttps://t.co/Lt06PvUn04#heatwave #WeatherForecast #WeatherUpdate #Hindi #hinditweet #hindinews #weathertweet
— SkymetHindi (@SkymetHindi) April 24, 2019
वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। जबकि दिल्ली और एनसीआर में तेज धूप के साथ लू चलने की उम्मीद है। यहां पारा 43 डिग्री के पार जाने की उम्मीद है। मध्य भारत की बात करें तो यहां गरम उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण यहां भी लू चलने की उम्मीद बनी रहेगी। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी असम और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। इसके कारण अमस, मेघालय पश्चिम बंगाल में एक दो जगह बारिश और तेज हवाएं चलने का आसार है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बी पी यादव ने कहा, '' पारा गुरुवार को 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है क्योंकि 25 अप्रैल तक उत्तरी मैदानी इलाके में आंधी और बारिश से जुड़ी स्थिति नहीं बन रही है।
तेज प्रताप यादव ने फिर दिखाए बागी तेवर, आरजेडी प्रत्याशी के खिलाफ करेंगे रोड शो
आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बुधवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। पालम में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस था और यह भी सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार यानी 25 अप्रैल को धूल भरी आंधी भी परेशान कर सकती है। तेज हवा के साथ बादल गरज सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Gz3qoH
via Top News in Hindi


0 Comments