कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' नई इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के हर एपिसोड में नए मेहमान शामिल होते है। इस बार इसबार काजोल और करण जौहर की जोड़ी खूब धमाल मचाने वाली है। सोशल मीडिया पर शो के शूटिंग फोटोज पहले ही वायरल हो चुके हैं अब एपिसोड के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जिसमें कपिल शर्मा, काजोल और करण जौहर के साथ जमकर मस्ती करने दिख रहे हैं।

 

karan johar

वायरल हो रहे वीडियो में काजोल अपनी और करण जौहर की पहली मुलाकात के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो में कपिल शर्मा के पूछने पर काजोल बताती हैं कि पहली बार वो करण से एक पार्टी में मिली थीं। यहां करण को देखकर वो खूब हंसी थीं। दरअसल करण डिस्को पार्टी में थ्री-पीस सूट पहनकर पहुंचे थे। उनका लुक देखकर काजोल को बहुत हंसी आई थी।

इस वीडियो में कपिल शर्मा ने करण से पूछा- 'आपके बारे में एक अफवाह है कि आप ट्रेवलिंग पर बड़े-बड़े 5,6 बैग लेकर जाते हैं। इसमें जो सबसे बड़ा बैग होता है उसमें सिर्फ आपके अंडरवियर होते हैं? इसके जवाब में करण ने कहा, 'ये अंदर की बात हैं लेकिन मुझे कलरफुल अंडरवियर्स काफी पसंद हैं।' आपको बता दें कि यह शो इन दिनों टीआरपी लिस्ट में सबसे टॉप पर चल रहा है।

karan johar

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2L7IEC0
via Top News in Hindi