अगर कोई व्यक्ति शारीरिक काम नहीं करता और सारा दिन आराम करता है तो वह मधुमेह यानी डायबिटीज के रोग से पीड़ित सकता है। कुछ काम एेसे होते हैं जिनकी अति स्वस्थ्य के लिए हानिकारक होती है।
ये करें: दिनचर्या में शारीरिक व्यायाम को शामिल करें।
जो लोग ठंडा पानी अधिक पीते रहते हैं, उन्हें आमवात यानी जोड़ों के दर्द होने की आशंका रहती है।
ये करें: जहां तक संभव हो सके सामान्य ताप का पानी ही पिएं।
हर समय कूलर या एयरकंडीशन में रहने वाले लोगों को दमे का खतरा अधिक रहता है।
ये करें: सामान्य तापमान में ही रहने की आदत बनाएं और मौसमी बदलाव पर उसी अनुसार खुद के रहन-सहन में बदलाव करें।
यह भी जानें -
तला, चिकना व भारी भोजन करने वालों को मोटापे की समस्या हो सकती है।
ये करें : हल्का भोजन और फल-सब्जियां अधिक खाएं।
अधिक मात्रा में भोजन करने वालों को अपच की शिकायत हो जाती है।
ये करें : उपवास रखें यानी अधिक खाने से परहेज करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UWIli8
via Top News in Hindi


0 Comments