लंदन। ब्रिटेन के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) में भारतीय मामलों के प्रभारी मंत्री को शुक्रवार निलंबित कर दिया गया। उन पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्रीनपीस की एक्टिविस्ट को धक्का देने और जबरदस्ती बाहर निकालते हुए देखा गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को पछाड़ा, बने दुनिया के सबसे ताकतवर नेता
ग्रीनपीस की महिला प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए
गौरतलब है कि यह घटना एक कार्यक्रम के दौरान हुई। इसमें एशिया और प्रशांत क्षेत्र के मामलों को देखने वाले ब्रिटेन के राज्य मंत्री मार्क फील्ड को गेस्ट बनाया गया था। शुक्रवार को लंदन के मैंशन हाउस में एक डिनर रखा गया था। इसमें ब्रिटेन के चांसलर फिलिप हैमंड जब ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति पर बोल रहे थे, तभी पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस की महिला प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बीच में बाधित किया।
UK Foreign Office minister physically attacks Greenpeace protester... Police looking into it - rightly so. Ugly stuff. pic.twitter.com/fejMNsrfCZ
— Andrew Stroehlein (@astroehlein) June 21, 2019
ग्रीनपीस ने अनुचित व्यवहार पर आपत्ति जताई
इसके बाद फील्ड अपनी सीट से उठकर उसे जबरन बाहर की तरफ धकेलने लगे। ग्रीनपीस ने महिला कार्यकर्ता के साथ मंत्री के अनुचित व्यवहार पर आपत्ति जताई है और जांच की मांग की है। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा कि जांच होने तक वह एक मंत्री के तौर पर निलंबित रहेंगे।
Malaysia Airlines flight MH17 को मार गिराने के मामले में चार पर आरोप, 2020 में होगी सुनवाई
पुलिस ने भी इस बदसलूकी की पुष्टि की है
प्रवक्ता के अनुसार उच्च अधिकारियों ने फुटेज देखा और उसे काफी चिंताजनक पाया है। लंदन पुलिस ने इस बदसलूकी की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं।इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। विपक्षी दलों ने फील्ड के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके इस्तीफे की मांग की है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IwoEWm
via Top News in Hindi


0 Comments