अलमाती। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की साइंटिस्ट क्रिस्टीना कुक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर लगभग 11 माह बिताने के बाद गुरुवार को सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं। अंतरिक्ष में उनका यह मिशन किसी महिला का अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल बताया जा रहा है। कोच अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 9.12 बजे पृथ्वी पर लौट आया।

उन्होंने अंतरिक्ष में 328 दिन बिताए। उनके साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लुका परमितानो और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के अलेक्जेंडर स्कोवोर्तसोव भी थे। अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस द्वारा लैंडिंग स्थल के बनाए गए वीडियो में कुक मॉड्यूल से निकलते समय मुस्कुराती दिख रही हैं।

कुक बीते साल 14 मार्च को पृथ्वी से रवाना हुई थीं। उन्होंने कहा कि वह इस उपलब्धि से अभिभूत और खुश हैं। मिशिगन में जन्मी और पेशे से इंजिनियर कुक 41 वर्ष की हैं। कुक ने बीते वर्ष 28 दिसंबर को किसी महिला द्वारा एक ही अंतरिक्ष उड़ान में 289 दिन रहने के पहले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। वह रिकॉर्ड नासा के पेगी व्हिट्सन ने 2016-17 में बनाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/371AG3j
via Top News in Hindi