नई दिल्ली। बच्चे के लिए मां के दिल में हमेशा ममता रहती है। मगर कोई मां अपने ही मासूम की जान भी ले सकती है। इस बारे में सोचना मुश्किल है, लेकिन ये सच है। स्पेन (Spain) में हुई एक घटना के तहत एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बच्चे को कंटेनर (container) में भरकर नदी में फेंक दिया।

पानी के बहाव में फंस गए थे घड़ियाल के बच्चे, पिता ने दिया सहारा

बताया जाता है कि बच्चे को जन्म देने वाली महिला 23 साल की है। उसने डिलीवरी (delivery) के लिए कॉल करके एंबुलेंस बुलाई थी। जब एंबुलेंस पहुंची तो महिला के पास बच्चा नहीं था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने पूछताछ की। शुरुआत में महिला ने पुलिस को बताया कि 8 फरवरी को उसने बच्चे को जन्म दिया था। जबकि असल में 28 जनवरी को उसकी डिलीवरी हो गई थी।

बाद में पुलिस की सख्ती देखकर महिला कमजोर पड़ गई। उसने बताया कि उसने एक लड़के को जन्म दिया था, लेकिन समाज के डर से वे इसे पालना नहीं चाहते थे। इसलिए उसने अपने पार्टनर के साथ मिलकर बच्चे को नदी में फेक दिया। मालूम हो कि मामला स्पेन के पैलेनसिया का है। महिला ने स्वीकारा कि उसने अपने प्रेमी के साथ बच्चे को कंटेनर में बंद करके नदी में फेंका था। इस जुर्म के लिए दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही नदी से नवजात बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vptn8i
via Top News in Hindi