नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपनी पत्नी मेलानिया (Melania) के साथ दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। आज वो अहमदाबाद जाएंगे, जबकि अगले दिन वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ट्रंप को तो पूरी दुनिया उनके अजीबो-गरीब हरकतों के लिए जानती है। मगर उनकी पत्नी मेलानिया के बारे में कम लोग ही जानते हैंं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। आज हम आपको ट्रंप और मेलानिया की प्रेम कहानी की कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे।
गुजराती खाने से होगी डोनाल्ड ट्रंप की खातिरदारी, पीएम मोदी की फेवरेट डिशेज भी होंगी शामिल
मेलानिया, डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स की पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनने तक का मेलानिया सफर काफी दिलचस्प रहा है। मेलानिया एक छोटे से देश में मॉडलिंग का काम करती थीं। उन्होंने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग (Modelling) की शुरुआत की थी। वह स्लोवेनियाई मॉडल भी रह चुकी हैं। उनका जन्म 1970 में स्लोवेनिया में हुआ था। ट्रंप से उनकी मुलाकात 1998 में न्यूयार्क में एक फैशन वीक पार्टी के दौरान हुई थी। उस वक्त ट्रंप राजनीति की दुनिया से दूर थे। वह रियल-एस्टेट मुगल के तौर पर जाने जाते थे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक फैशन वीक के दौरान किट कैट क्लब में पार्टी भी हुई थी। तभी ट्रंप की नजरें मेलानिया से मिली थीं। उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप 52 साल के थे और मेलानिया 28 साल की थीं। यहां दोनों के मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। बताया जाता है कि ट्रंप उस वक्त अपनी दूसरी पत्नी मारला मेपल से तलाक लेने वाले थे। तभी मेलानिया से उनकी नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। ट्रंप और मेलानिया ने पांच साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2004 में सगाई की। ट्रंप ने मेलानिया को 1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग पहनाकर शादी का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VfJgJn
via Top News in Hindi


0 Comments