ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- शीत प्रकृति वाले व्यक्तियों को गरिष्ठ भोजन से नुकसान हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिद्वंदिता से आत्मबल में वृद्धि करना होगी। बच्चों के प्रति अपने रुखे में बदलाव करें।
अनुकूलता के लिए- नमः शिवाय मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 02- यंत्रों (मशीनों) के प्रयोग में असावधानी से चोट लग सकती है। कला के क्षेत्र में सफलता के लिये प्रयास करने की जरुरत है। व्यवसाय में साझेदारों से भरपुर सहयोग मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।
अंक 03- अध्ययनरत छात्रों को पढ़ने के अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। भाईयों मित्रों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के सहयोग से व्यापार में आशातित सफलता मिलेगी।
अनुकूलता के लिए - प्रातःकाल सरस्वती देवी के दर्शन करें।
अंक 04- न्यायिक समस्याओं से रूबरू होना पड़ सकता है। सामाजिक स्तर पर अपने व्यवहार से मान-सम्मान में कमी आएगी। परिवार में असंयमित वाणी से विवाद हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- परिचित व्यक्ति को सामथ्र्य अनुसार उपहार दें।
अंक 05- नौकरीपेशा व्यक्तियों को मेहनत के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। निकटतम संबंधी के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी चिंता का कारण बनेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
अनुकूलता के लिए- गोपनीय वार्तालाप करने से बचें।
अंक 06- मानसिक अशांति के कारण किसी निकटतम व्यक्ति से अनबन हो सकती है। दांपत्य में कुंठित व्यवहार से नई-नई परेशानी खड़ी हो सकती है। गरीष्ठ भोजन तकलीफ दे सकता है।
अनुकूलता के लिए- शह्रदयुक्त जल से शिवजी का अभिषेक करें।
अंक 07- व्यापार में उन्नति के लिये किये गए प्रयासों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। आध्यात्म में किये गये कार्यों के परिणाम देखने को मिलेंगे। लंबी दूरी की यात्रा टल सकती है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के दानापानी की व्यवस्था करें।
अंक 08- समाज में किये गए कार्यों से यश व कीर्ति फैलेगी। किये गये सत्संग से मानसिक व शारीरिक परेशानियां दूर होगी। परिवार के प्रति आपके मन में असंतोष रहेगा।
अनुकूलता के लिए- दिल के बजाए दिमाग से निर्णय लें।
अंक 09- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से शारीरिक व्याधियां उत्पन्न हो सकती है। मन में आलस्य को न पनपने दें। भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में कानूनी अड़चनें आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- कुमकुम का तीलक लगातक कार्य शुरु करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39t6iQJ
via Top News in Hindi


0 Comments