अंक 01: गृहस्थ आश्रम में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए नैतिकता व चारित्रिक मूल्यों को न भूलें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की कोताही न बरतें। अनुकूलता के लिए एक अशोक का पत्ता अपने साथ में रखें।


अंक 02: विषम परिस्थितियों में परोपकार के फायदे देखने को मिलेंगे। व्यवसाय में दूसरों के सुझाव दिग्भ्रमित कर सकते हैं। लाभकारी योजनाओं में वित्तिय प्रबंध होने से मन प्रसन्न रहेगा। अनुकूलता के लिए हरे रंग के उपयोग से बचकर रहें।


अंक 03: युवावर्ग को भौतिक जीवनशैली के प्रभाव को कम करने के लिए साहसिक कदम उठाने होंगे। मुकदमेबाजी को अपने पक्ष में करने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत रहेगी। अनुकूलता के लिए शनिदेव का सरसों तेल से अभिषेक करें।


अंक 04: शेयर बाजार में ऋण लेकर निवेश करने के प्रयास से बचें व हद में रहकर निवेश करें। अप्रिय भाषा के प्रयोग से व्यावसायिक लाभ की स्थिति हानि में बदल सकती है। अनुकूलता के लिए हनुमान चालिसा का विधिवत पाठ करें।


अंक 05: पूरे समय शरीर में थकान महसूस होगी। कारोबार में साझेदारों से आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। दिन की शुरुआत से भूमि-भवन के कार्य पूर्ण होने लगेंगे। अनुकूलता के लिए तामसिक भोजन ग्रहण करने से बचें।


अंक 06: विद्यार्थियों को सही दिशा में जाने के अवसर प्राप्त होंगे। अतः अवसरों को अपने हाथों से न जाने दें। स्वनिर्णय लेने से बचें व शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज न करें। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल घर में शंखनाद करें।


अंक 07: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के महत्व देने से सहकर्मियों का व्यवहार ईर्ष्यावश रूखा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। अतः अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। अनुकूलता के लिए स्वयं के पुराने जूते चप्पल का त्याग करें।


अंक 08: अतिरिक्त खर्च का बोझ आप पर पड़ सकता है। अतः लाभ को बचत योजना में लगाएं। भावावेश में आकर किसी को भी ऋण देने की आदत को कम करने का प्रयास करें। अनुकूलता के लिए बहते जल में थोड़े से मुंग प्रवाहित करें।


अंक 09: जनकार्यों में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए मूल उद्देश्यों को नजर अंदाज न करें। चरित्र को साफ-सुथरा रखने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत पड़ेगी। अनुकूलता के लिए गाय को गुड़ धनिया खिलाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PduZZZ
via Top News in Hindi