नई दिल्ली। वैसे तो लोग कुत्ते, बिल्ली और घोड़ों को पालते हैं, लेकिन जब जानवर शारीरिक रूप से अक्षम हो जाते हैं या बीमार हो जाते हैं तो वे उन्हें घर से निकाल देते हैं। इंग्लैंड के Beaconsfield जगह से एक ऐसी दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई है। जिसमें एक घोड़ा (horse) सड़क के किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके दोनों पैर बेल्ट (tying legs) से बंधे थे।

23 साल की उम्र में महिला बनी मां तो सच्चाई छुपाने के लिए नवजात को नदी में फेंका

घोड़ा सड़क के किनारे ऐसा पड़ा था जैसे कोई कूड़ा फेंक रखा हो। फिलहाल घोड़ा किसका था, इस बात का पता इस कारण नहीं लग पाया कि इसका माइक्रोफोन नहीं लगा हुआ था। इंस्पेक्टर Jaime Godfrey का कहना है,‘जानवरों के साथ हो रहे इस क्रूर (animal cruelity) बर्ताव की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यह एक चौंकाने वाली घटना है। हम आसपास के लोगों मदद की उम्मीद करते हैं। अगर कोई इस सिलसिले में जानकारी साझा करे तो आरोपी को पकड़ने में आसानी होगी।’

horse.jpg

उनका यह भी कहना है कि लोग जानवर तो पाल (pets) लेते हैं, लेकिन उसका ध्यान नहीं रखते हैं। लिहाजा, वो बीमार हो जाते हैं। फिर इस तरह की मानवताहीन घटनाएं सामने आती हैं। इससे पहले भी कई जगह कुत्ते और बिल्लियों के साथ हो रहे जुल्म की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें लोगों ने उन्हें बीच सड़क मरने के लिए छोड़ दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HgDeQI
via Top News in Hindi