नई दिल्ली। एक तरफा प्यार (one sided love) बहुत घातक होता है, ये तो आप सभी जानते होंगे। इसलिए आए दिन लड़के का लड़की से बदला लेने की घटनाएं देखने या सुनने को मिलती हैं, लेकिन बरेली में हुई एक घटना में लड़के की जगह लड़की का खतरनाक रूप सामने आया। इसमें लड़की ने ब्लेड से हमला किया।

पालतू घोड़े के साथ हुई बर्बरता, पैर बांधकर मरने के लिए सड़क पर फेंका

मामला बरेली में हाफिजगंज का है। बताया जाता है कॉलेज की एक छात्रा ने अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। लड़की उस लड़के से एक तरफा प्यार करती थी। उसने कई बार लड़के से अपने दिल की बात साझा (share feeling) की, लेकिन लड़के ने उसके साथ कोई भी रिश्ता रखने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़के ने शादी के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया क्योंकि वो आगे पढ़ना चाहता है और अपना एक करियर बनाना चाहता है।

lovve.jpg

लड़के के बार-बार इंकार से तंग आकर लड़की ने उससे बदला लेने की ठान ली। पुलिस के मुताबिक लड़की ने कॉलेज जाने वाली सड़क पर लड़के को बुलाया और वहां उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़की का कहना था कि ब्लेड से हमला करने से उसकी शक्ल खराब हो जाएगी। जिसके चलते उससे कोई शादी नहीं करेगा। मजबूरन उसे उसी के पास आना होगा। लड़के को लहुलुहान देख स्टूडेंट्स ने उसे अस्पताल पहुंचाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SBsWQm
via Top News in Hindi