नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली ( New Delhi ) में आज वोटिंग होनी है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरु होगी। लेकिन इससे पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार की रात महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात लगभग साढ़े 9 बजे के पास इस हत्या को अंजाम दिया गया। प्रीति पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिए में तैनात थीं।

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय को पुलिस ने लिया हिरासत में, CAA के समर्थन में निकाल रहे थे रैली

बताया जा रहा है कि जब रात को उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी कर ली तो उसके बाद वो मेट्रो से पूर्वी रोहिणी ( Rohini ) मेट्रो स्टेशन पहुंची। इसके बाद वो रास्ते पर पैदल अपने घर की तरफ जा ही रही थी कि युवक ने पीछे से उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शख्स प्रीति के पीछे पैदल ही चल रहा था और मौका देखकर उसने 3 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद प्रीति की मौत हो गई। वारदत को अंजाम देकर हमलवार मौके से फरार हो गया।

goli1.png

वहीं घटना स्थल से किसी ने पुलिस को 112 पर कॉल करके वारदात की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और हर एंगल से जांच में जुट गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, जिसमें पुलिस को पता चला कि आरोपी अकेले और पैदल था। साथ ही फोरेंसिक टीम भी वहां पहुंची और सबूत जुटाने में लग गई। जिस पैदल चल रहे रास्ते पर प्रीति की हत्या की गई, वहां से प्रीति का घर पास में ही था। प्रीति मुख्य रूप से सोनीपत की रहने वाली है, लेकिन वो रोहिणी में किराए पर घर लेकर रहती थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vbm3NE
via Top News in Hindi