मछलियों में डॉल्फिन काफी मशहूर है। बेहद समझदार जीव कहते हैं इसे। कुछ वक्त पहले एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला गलती से अपना मोबाइल समंदर में ग लेकिन एक डॉल्फिन वह फोन उसे लाकर दे देती है। दिल जीतने वाला काम किया था डॉल्फिन ने। लेकिन पिछले हफ्ते अमेरिका के फ्लोरिडा तट से एक डॉल्फिन की लाश मिली जिसे देखकर लोगों का इंसानियत से विश्वास उठ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, किसी ने इस बेजुबान की गोली मारकर हत्या कर दी।

‘नेशनल ओशन एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ ने अपराधी की जानकारी देने पर 20 हजार डॉलर (लगभग 14 लाख रुपये) का इनाम देने की घोषणा की है। ‘पाम बीच पोस्ट’ मुताबिक, ‘फ्लोरिडा फिश और वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कमीशन’ ने डॉल्फिन के शव को नेपल्स से दूर मेक्सिको की खाड़ी से बरामद किया गया था। डॉल्फिन की दाई आंख के नीचे गोली का बेहद गहरा घाव है। बताया गया कि यह इस प्रजाति की दूसरी मछली है जो उस इलाके में मृत पाई गई। बता दें, बॉटलनोज डॉल्फिन की सबसे आम प्रजातियां हैं, जो फ्लोरिडा के दक्षिण-पश्चिमी तट पर तैरती पाई जाती हैं। और हां, डॉल्फिन को खाना खिलाना या नुकसान पहुंचाना फेडरल कानून उल्लंघन है। ऐसा करने पर 1 साल की कैद और 100,000 डॉलर का जुर्माना लग सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UPasOS
via Top News in Hindi