नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ( Donlad Trump ) की आधिकारिक भारत यात्रा आज से शुरू हो रही है। ट्रम्प के भारत आने से पहले वरुण धवन ने ‘कुली नंबर 1’ के सेट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर एक वरूण ( Varun ) ने जो फनी विडियो शेयर किया है उसे देखकर हर कोई खिलखिला उठेगा।
हालांकि बाद में वरुण धवन ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। वरुण ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक विडियो शेयर किया था। इसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुली नं. 1' के किरदार कुंवर महेंद्र प्रताप में नजर आ रहे थे और उन्होंने डॉनल्ड ट्रंप को अपने बचपन का दोस्त बताया था।
ऐसी दीवानगी देखी नहीं कभी, लोगों के बालों पर ही बना देते है ट्रम्प का चेहरा
इसके साथ ही वरुण धवन ने कहा था कि उन्होंने डॉनल्ड ट्रंप के लिए अपनी पसंदीता पाव भाजी ऑर्डर की है। फिल्म 'कुली नं. 1' में वरुण धवन सारा अली खान के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। हाल ही में दोनों ऐक्टर्स ने गोवा ने अपनी फिल्म के रोमांटिक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग की।
यह फिल्म डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी 'कुली नं. 1' की रीमेक है। 1995 में आई इस फिल्म में गोविंदा ( Govinda ) और करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor ) लीड रोल में थे। फिल्म का रीमेक 1 मई, 2020 को रिलीज होगा। फिल्म में परेश रावल और शिखा तलसानिया भी अहम किरादर निभाते हुए नज़र आएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SVr06G
via Top News in Hindi


0 Comments