नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। ट्रंप के भारतीय दौरे में उनके साथ उनकी पत्नी और अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप भी होंगी, जबकि उनके दामाद के भी मौजूद रहने की उम्मीद जताई जा रही हैं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले उनके स्वागत में सारी तैयारियां लगभग पूर्ण कर लीं गईं हैं। भारत भी पलक पाँवड़े बिछाकर अपने विदेशी मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
वहीं, अहमदाबाद और आगरा में उनके कार्यक्रम से पहले दोनों शहरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। उन क्षेत्रों में विशेष रूप से सौंदर्यीकरण किया गया है जहां ट्रम्प के जाने की उम्मीद है। कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए क्षेत्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के स्वागत के लिए हर कोने पर होर्डिंग्स, पेंटिंग लगाई गई हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37Rkm5w
via Top News in Hindi


0 Comments