मुंबई। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज ( Road Safety world Series 2020 ) में मंगलवार को इंडिया लेजेंड्स ( India Legends ) का मुकाबला श्रीलंका लेजेंड्स से हुआ। भारत ने इस सीरीज की दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत के हीरो ऑलराउंडर इरफान पठान ( Irfan pathan ) रहे, जिन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली। पठान ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का बयान, धोनी आज भी मैच फिनिश करने के मास्टर हैं

श्रीलंका की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

आपको बता दें कि इस मैच में इंडिया लीजेंड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 138 रन बनाए थे। श्रीलंका की शुरूआत अच्छी रही थी। दिलशान और कलुविथराना के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई थी। हालांकि बाद में 10 रनों के अंदर श्रीलंका ने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। मिडिल ऑर्डर में सिर्फ कापुगेदरा ने 23 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाजा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका।

मुनफ पटेल ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

भारत की तरफ से गेंदबाजी में मुनफ पटेल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं बाकी गेंदबाजों जहीर, पठान, गोनी और बांगर को 1-1 विकेट मिला।

सस्ते में पवेलियन लौटे सचिन-सहवाग

139 रनों के लक्ष्या का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी। इंडिया लेजेंड्स ने सचिन और सहवाग का विकेट बहुत जल्द ही गंवा दिया था। सचिन तो बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वहीं सहवाग भी सिर्फ 5 बॉल के मेहमान रहे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 रन ही बनाए। सचिन-सहवाग का विकेट गिरने के बाद मोहम्मद कैफ ने तीसरे नंबर पर आकर 46 रनों की पारी खेली, जहां से भारत के जीतने की उम्मीद नजर आने लगी। कैफ और युवराज (1) के आउट होने के बाद पठान ने अपनी आतिशी पारी से भारत को जीत दिला दी।

इंडिया लेजेंड्स का अब अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स से 14 मार्च को है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cPI3yU
via Top News in Hindi