वाशिंगटन. संगीत हमारे जीवन में आन्तरिक और आवश्यक भूमिका निभाता है। संगीत के सात सुरों में छिपे राग मन को शांति देने के साथ ही रोगों को भी दूर करने में सहायक हैं। दिल को सुकून देने वाला संगीत गंभीर से गंभीर बीमारी में इलाज का भी विकल्प हो सकता है, जी हां ये सुनने में अजीब जरूर लगे, लेकिन यह सच है। संगीत से कई रोगों का इलाज संभव है, यह बात एक बार फिर वैज्ञानिकों ने साबित कर दी।


वेंटिलेटर पर रखे गए रोगियों की मदद करता है संगीत

अमेरिका स्थित रिजेंस्ट्रीफ इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने कहा कि वेंटिलेटर पर रखे गए रोगियों में दर्द, चिंता और शारीरिक तनाव देखने को मिलता है। इसे दूर करने के लिए आमतौर पर ऐसी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है जिससे रोगी बेहोशी की अवस्था में पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि संगीत इन रोगियों को शारीरिक इलाज कराने में सक्षम कर सकता है।


गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति में देखी जा सकती है क्रिया

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्रिटिकल केयर में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को धीमा संगीत सुनाया जाए तो उसे धीरे-धीरे दर्दनिवारक दवाओं की जरूरत कम होती जाती है। अध्ययन में कहा गया है कि गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति जो धीमी आवाज में संगीत सुनते हैं, उनमें क्रिया देखी जा सकती है और वह बेहतर तरीके से नींद ले पाने में सक्षम होते हैं।

इसके साथ ही नेत्र रोग औऱ ह्रदय रोग के उपचार में भी संगीत प्रयोग बहुत सफल रहा है I संगीत के स्वरों से पाचन सम्बंधित बीमारियों का उपचार भी किया जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2W3tl14
via Top News in Hindi