नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक कोशिश की है। पाकिस्तान ने आज मेंढर सेक्टर के पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया है। मंगलवार को हुई गोलीबारी की विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। बता दें कि इससे पहले 15 मार्च को भी पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

यह भी पढ़ें-पूर्व CJI रंजन गोगोई राज्यसभा के लिए मनोनीत, विपक्ष ने उठाए सवाल

 

दो दिन पहले संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था। पाकिस्तान की तरफ से इन इलाकों में गोलीबारी की गई थी और मोर्टार से गोले दागे गए थे।

यह भी पढ़ें-राजनीतिक संकटः सुप्रीम कोर्ट में फ्लोर टेस्ट को लेकर शिवराज की याचिका पर सुनवाई आज

रविवार को अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी की गई। गोलीबारी रविवार दोपहर लगभग दो बजे से पहले हुई। यह आधे घंटे तक चलती रही। अधिकारियों ने इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी। लेकिन कुछ पालतू पशुओं को छर्रे लगे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38WlaXt
via Top News in Hindi