सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के तेज केन रिचर्डसन (Kane Richardson) को कोरोना वायरस ( coronavirus )का संदिग्ध पाया गया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद से ही रिचर्डसन में कोरोना वायरस के लक्षण देखे जा रहे थे। ऐसे में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से ठीक पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और उनका टेस्ट किया गया है। हालांकि अभी रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

IND vs SA: खाली स्टेडियम में खेला जाएगा दूसरा और तीसरा वनडे, दर्शकों की एंट्री पर लगी रोक

डॉक्टरों की निगरानी में हैं केन रिचर्डसन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन रिचर्डसन (Kane Richardson) को साउथ अफ्रीका दौरे से वापस आने के बाद से ही गले में दर्द और खराश हो रही थी, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया है। रिचर्डसन को तुरंत ही न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले पहले वनडे मुकाबले के लिए टीम से बाहर कर दिया गया। रिचर्डसन फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है।

कोरोना के खतरे से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज हुई रद्द, सालों बाद एकसाथ खेल रहे थे सचिन-सहवाग

रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही जुड़ पाएंगे टीम से

इस खबर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ की तरफ से भी बयान आया है। बयान में कहा गया है, "हमारा मेडिकल स्टाफ फिलहाल उनका इलाज कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के नियमों के अनुसार उन्हें टीम से और बाकी सभी लोगों से अलग कर दिया गया है। एक बार रिचर्डसन के टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएं उसके बाद अगर सब सही रहता है तो वह फिर से टीम से जुड़ सकते हैं।'

आपको बता दें कि केन रिचर्डसन आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते हैं।

ये फुटबॉलर भी आए कोरोना की चपेट में

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का प्रकोप अन्य खिलाड़ियों पर भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब चेल्सी के खिलाड़ी कलुम हडसन-ओडोई, आर्सेनल के कोच मिकेल अर्टेटा के अलावा इटेलियन क्लब युवेंट्स के डेनिल रुगानी भी कोरोना के संक्रमित हैं। इनके टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2w3WSx1
via Top News in Hindi