नई दिल्ली। मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ( BJP MP Hema Malini ) ने इस तर्क को पूरी तरह से खारिज कर दिया है कि आईपीएल ( IPL ) में बहुत पैसा लगा होता है और इसलिए इसे नहीं करना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि इस वक्त पैसों से ज़्यादा अहमियत स्वास्थ्य को दिया जाना चाहिए। इस बात को ध्यान में रखते हुए आईपीएम मैच रद्द कर देना चाहिए।
Coronavirus: भारत में अब तक 74, पुणे में एक और मरीज मिला पाॅजिटिव
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से गर्म पानी पीने और नियमित रूप से योगासन ( Yogasan ) पर जोर देने की अपील सभी से की है। हेमा मालिनी ने कहा कि इस वक्त हमें कहीं भी भीड़ इकट्ठा करने से बचना चाहिए। मैंने अपने सभी डांस शो और कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं बीजेपी के एक अन्य सांसद सुनील सिंह ने कहा है कि रदद् करने से बेहतर होगा आईपीएल के कार्यक्रम में बदलाव किया जाए।
BJP: ज्योतिरादित्य की एंट्री से प्रभात झा नाराज, कई बार खोल चुके हैं सिंधिया परिवार के खिलाफ मोर्चा
हेमा समर्थन में उतरे मनीष तिवारी
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ( Manish Tiwari ) ने भी हेमा की बात का समर्थन करते हुए आईपीएल को रद्द करने की मांग की है। तिवारी ने कहा कि आईपीएल एक खेल की बजाए अब मनोरंजन हो गया है। इसलिए लोगों के स्वास्थ्य को दांव पर लगाना सही नही होगा। एक अन्य कांग्रेसी नेता अजय माकन ( Ajay Maken) ने आईपीएल और अन्य क्रिकेट आयोजनों को खाली स्टेडियम यानि बिना दर्शकों के करवाने की मांग की है।
BJP का दामन थामने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का पहला ट्वीट, कहा- आप सभी का 'शुक्रिया'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2w51wuJ
via Top News in Hindi


0 Comments