ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास


मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: नई योजना बनती है, पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकरक सिद्ध होगा।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए हैं।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिये। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

 

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IyYWzS
via Top News in Hindi