ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सानिध्य मिलेगा।
मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश का अंदेशा है। जो लाभदयक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव।
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान देकर कार्य करें। जीवनसाथी के सहयोग से कारू पूरे होंगे। मौज मस्ती में समय व धन खर्च होगा।
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ कमजोर रहेगा।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। व्यापरिक नए सोदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: स्वास्थ में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदिकियां आयेगी। जीवन संगनी का साथ मिलेगा।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव है।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपने संपर्क का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंद प्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा।
मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रूके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते हैं। पुराना लेन-देन होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Ub8qX
via Top News in Hindi


0 Comments