मनीला। फिलीपींस में वामको तूफान से मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 67 हो चुका है। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के अनुसार इस भीषण तूफान ने पूरे देश में भारी कोहराम मचाया है। मृतकों की संख्या ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन ड मैनेजमेंट काउंसिल के अनुसार इस साल देश में आए चक्रवाती तूफानों के कारण 12 लोग लापता बताए गए हैं।

Coronavirus: फाइजर और बायोटेक का दावा, वैक्सीन से महामारी का होगा खात्मा

वामको तूफान के कारण देश के कई हिस्सों में बुधवार की रात से ही तेज हवाएं चल रहीं हैं। यहां पर जमकर बारिश हो रही है। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव का कार्य अभी भी जारी है। उत्तरी फिलीपींस में बाढ़ पीड़ितों को भोजन और साफ पानी मुहैया करने की कोशिश हो रही है। रविवार को दो प्रांतों में आई बाढ़ के कारण कई गांव डूब गए।

अलकाला शहर के आपदा अधिकारी जैसिंटो एडवाएंटो के अनुसार लापता लोगों की तलाश जारी है। अलकाला शहर में कम से कम 12 हजार केंद्रों में लोग शरण लिए हुए है। वहीं कुछ नागरिकों ने बाढ़ के दौरान घर छोड़ने से इनकार करते हुए घर की छत पर शरण ली हुई है। वहीं राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते का कहना है कि प्रभावित इलाकों में हवाई निरीक्षण कर प्रशासन को मदद के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

भूस्खलन से धान को बड़ा नुकसान

मौसम विभाग के अनुसार विभाग पहले ही चेता चुका है कि वाकमो तूफान के कारण पोलिलियो द्वीप में भयंकर भूस्खलन की आशंका जताई गई है। देश के उत्तरी प्रांतों में धान की खेती को बड़ा नुकसान हुआ है। मेयर क्रिस्टीना बोस्क के अनुसार तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों को छोड़ने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर तैयार किए केंद्रों के लिए यह तूफान बड़ी मूसीबत बन सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kA5tL2
via Top News in Hindi