नई दिल्ली। कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में बड़ी संख्या में पंजाब के किसान दिल्ली के पास पहुंच गए हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली फरीदाबाद की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बड़ी संख्या में सीआरपीफ के जवान और पुलिकर्मियों को सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस को भी सुरक्षा के लिहाज से सतर्क रहने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि किसान दिल्ली पहुंचने में सफल रहे तो इसका असर दिल्ली मेट्रो सेवा पर भी हो सकता है।
कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने कूच किया दिल्ली, रोकने की कोशिश में कई पुलिसवाले घायल
कृषि कानूनों के ख्लिाफ हैं किसान
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों के खिलाफ मार्च निकालते हुए किसान दिल्ली आ रहे हैं। मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान एक साथ बुधवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं।
वहीं किसानों के दिल्ली चलो मार्च को विफल बनाने के लिए बुधवार को हरियाणा ने पंजाब से सटे अपनी सीमा पर अवरोधक लगा दिए हैं। पड़ोसी राज्य के साथ बस सेवा को भी निलंबित कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए अंबाला और कुरुक्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की बौछारों का भी उपयोग किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m71JCp
via Top News in Hindi


0 Comments