शादी के तुंरत बाद प्रेग्नेंट हो गई थी ये एक्ट्रेस, 102 किलो हो गया था वजन, कहा- मेरे लिए मुश्किल भरा था वो समय

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ( sameera reddy ) बहुत ही जल्द दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'तेज' ( Tez ) में नजर आई थी। उन्होंने 2014 में बिजनेसमैन Akshai Varde से शादी रचा ली। जिसके बाद उन्होंने 2015 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

 

sameera-reddy-talk-about-her-first-pregnancy

उन्होंने कहा, 'मैं शादी के कुछ ही महीने बाद प्रेग्नेंट हो गई थी। मैंने सोचा था कि प्रेग्नेंसी के बाद मैं फिर से वापसी करुंगी और वापस लाइम लाइट प्राप्त करुंगी। हालांकि मैं कभी ऐसा नहीं कर पाया। मैं उसके ठीक विपरीत रहीं।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'शारीरिक तौर पर मेरे लिए यह बेहद ही बुरा था क्योंकि इसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकती थी। प्रेग्नेंसी मेरी लिए काफी मुश्किल भरी थी। '



 

sameera-reddy-talk-about-her-first-pregnancy

पिछले महीने समीरा ने कुछ ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि हर कोई करीना कपूर खान की तरह नहीं हो सकता है। जो प्रेग्नेंसी के थोड़े ही समय बाद वापस अपने पुराने रुप में आ जाए। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं हर वक्त सुंदर नहीं रह सकती हूं। लेकिन मैं चाहती हूं कि मैं वापस आऊं और कहूं ऐसा रहना सही है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XRzBaa
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments