करीना कपूर के बारे में कौन नही जानता आज के समय में वह बॉलीवुड की सबसे खास हस्तियों के नाम से उन्हें जाना जाता है। सैफ अली खान की पत्नि की जगह लेने से पहले सैफ ने अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी। सैफ और अमृता की लव मैरिज हुई थी। दोनों का परिवार इस शादी के खिलाफ था फिर भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। जिस वक्त सैफ अपनी पहली शादी की खुशिया सभी के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे उस समय करीना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। वो इस शादी में शामिल होने अपने परिवार के साथ पहुंची थीं।
सैफ और अमृता की शादी में करीना मेहमान बनकर पहुंची थीं। करीना ने सैफ को शादी की बधाई देते हुए कहा था, 'मुबारक हो सैफ अंकल'। तब सैफ ने इसका रिप्लाई देते हुए कहा था, 'थैंक्यू बेटा'।
सैफ और करीना की लव स्टोरी फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। और उनका प्यार परवान चढ़ने लगा। आखिरकार करीना ने अपने से 10 साल बड़े सैफ अली खान का साथ साल 2012 में शादी कर ली थी।
करीना और सैफ ने पहले कोर्ट मैरिज की । इसके बाद उन्होनें एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखकर सभी को अपनी खुशियों में शामिल किया। इस पार्टी में सम्मलित होने के लिये फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े से बड़े दिग्गज पहुंचे थे। अपनी शादी में करीना ने वही लहंगा पहना था जो उनकी सास शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। साल 2016 में करीना कपूर ने तैमूर को जन्म दिया था। सैफ और अमृता के दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम से भी करीना के अच्छे रिश्ते हैं। सारा तो करीना की बहुत बड़ी फैन हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30da005
via Top News in Hindi


0 Comments