जकार्ता। इंडोनेशिया ( Indonesia ) में भारी बारिश के बाद बाढ़ ( flood ) के कारण तबाही मची हुई है। आम जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है तो वहीं कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसी कड़ी में इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन ( landslide ) की घटनाओं में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के कारण 12 हजार लोगों को द्वीप से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है जबकि सैकड़ों इमारतों, पुलों और सड़कों को क्षति हुई है। इससे बेंगकुलु प्रांत के नौ जिले प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने आगे बताया कि कुछ स्थानों पर पानी कम हो गया है लेकिन अधिकारियों ने चेताया है कि इससे हुई क्षति का अबतक आकलन नहीं हुआ है और कुछ इलाके अब भी कटे हुए हैं।
इंडोनेशिया ने रामायण थीम पर विशेष डाक टिकट जारी किया
बढ़ सकता है आपदा का प्रभाव
राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया कि इस आपदा का प्रभाव बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस बाढ़ में कुछ लोग घायल हुए हैं। अगर बारिश ऐसी तेज हुई तो भूस्खलन फिर से हो सकता है और बाढ़ दोबारा आ सकती है। मालूम हो कि इंडोनेशिया में बाढ़ के बाद भूस्खलन की घटनाएं होती रहती है और विशेषकर मानसून के दौरान अक्टूबर और अप्रैल के बीच में इस तरह की घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती है। इस हफ्ते राजधानी जकार्ता में दो लोगों की मौत हुई थी और 2000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UNqhSy
via Top News in Hindi


0 Comments