अंकज्योतिष 26 अप्रैल 2019: आज रुपयों के लेनदेन से बचकर रहें, हो सकता है नुकसान

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- भौतिकवादी तरिके से सबके साथ चलने में अतिरिक्त घन की व्यवस्था करन होगी। कोई भी लने-देन लंबे समय के लिए नहीं करें तो ठीक रहेगा व साथ में स्पष्टता भी रखें।
अनुकूलता के लिए- भिक्षुक को कच्चा अन्न दान में दें।

अंक 02- किसी भी कार्य की सफलता के लिए मेहनत के साथ-साथ दुआओं के महत्व को भी समझना होगा। व्यापारिक सौदों को पुरा न कर पाने के कारण मानसिक तनाव में आ जाएंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक कार्य में सहज रहने की कोशिश करें।

अंक 03- कार्य सिद्धी के लिए मित्रगण उकसाने का काम कर सकते है। आध्यात्मिक चिंतन मानसिक परेशानी से उभरने में दवा का काम करेगा। वाहन चलाने में प्रतिस्पर्धा से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- देवालय में दर्शन कर कार्य शुरु करें।

अंक 04- किसी भी व्यापारिक सौदों के पूर्ण होने के बजाए उनके विफल होने की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। मध्यमार्ग से हुई आय को एक सीमा में रहकर करें तो ठीक रहेगा।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।

अंक 05- किसी मामले में झुठा आरोप साबित होने से अपयश का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति चतुराई से अधिनस्थों व वरिष्ठों दोनों को खुश रखने में सफल रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र को परेशान करने से बचें।

अंक 06- समान विचारधारा रखने वाले लोगों को संबंधों को बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत करना होगी। किसी भी धार्मिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने से बचकर रहें तो ठीक रहेगा।
अनुकूलता के लिए- तुलसाजी की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 07- आर्थिक स्थिति को सुद्रण बनाने के लिए अतिरिक्त समय का सदुपयोग करना होगा। आपके द्वारा आर्थिक मदद का फायदा अनुचित व्यक्ति को मिलने से मन दुखी रहेगा।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को गाय के दुध से बने व्यंजन का भोग लगाएं।

अंक 08- व्यक्तिगत संबंधों में चल रही अनबन खत्म करने के लिए पहल स्वयं को करना होगी। अन्यथा गंभीर परिणाम सामने आएंगे। किसी अंजान सत्रोतों से आर्थिक लाभ हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल हनुमानजी के दर्शन करें।

अंक 09- कामकाजी समय को मौजमस्ती में गुजारने से अंत समय तक बहुत ज्यादा दबाव हो जाएगा। सेहत से जुड़ी समस्या के अचानक से सामने आने से आर्थिक परेशानी में आ जाएंगे।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मण को धार्मिक पुस्तक दान में दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DsLGe3
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments