आज का राशिफल 26 अप्रैल 2019: आज रुका हुआ धन मिल सकता है, मन में प्रसन्नता बढ़ेगी

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांती की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पुरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today: काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंशा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते है, सतर्क रहे। विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम-प्रसंग के योग है। उधार लिया पैसा कैसे चुकायेंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल बुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे और प्रसिद्धि भी मिलेगी।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: नौकरी में बदलाव चाहते है, पर फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें, दुसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माणकार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UY849Z
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments