मोस्टअवेटेड हॉलीवुड फिल्म Avengers Endgame दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है। Avengers सीरिज की आखिरी पार्ट होने की वजह से लोगों में इस फिल्म को लेकर गजब का क्रेज देखा गया। हर एक फैंस विलेन थेनोस से होने वाली सुपरहीरोज की आखिरी लड़ाई का गवाह बनना चाहता था। लोगों की खुमारी देखकर फिल्म के ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स ने 24*7 फिल्म चलाने की परमिशन हासिल कर ली। जिसके बाद पूरे देश में इस मूवी को 2845 स्क्रीन्स मिली।
शुरुआत से ही ऐसी अटकलें हैं कि यह फिल्म देश की बिगेस्ट हॉलीवुड ओपनर साबित होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म करीब 50 करोड़ का बिजनेस कर सकती है अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म बाहुबली 2 के 41 करोड़ के फर्स्ट डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी।
दुनिया भर के फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म की तारीफ की है। इसमें एक्शन, इमोशन, इफेक्ट्स, के साथ-साथ मनोरंजन के सभी तत्व मौजूद है। देखना दिलचस्प होगा कि एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZFSkHs
via Top News in Hindi


0 Comments