गैस सिलेंडर से लगी आग, 4 घर जले

-आग उस समय लगी जब गैस सिलेंडर फट गया

 

हुगली
रिसड़ा थानांतर्गत रिसड़ा पी सी दा रोड इलाके में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। चार मकान पूरी तरह से जल गया। आग की खबर पाकर दमकल की तीन इंजनों ने पहुंचकर आग को बुझा दिया। यह आग पहले अशोक सिंह के घर में उस समय लगी जब गैस सिलेंडर फट गया और आग तेजी से फैल गई। आग ने अशोक सिंह के घर के पास तीन अन्य घरों तक फैल गई। राहत की बात रही कि इस आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल के अधिकारी ने बताया कि आग को काफी प्रयास के बाद काबू में किया गया। प्राथमिक तौर पर पता चला है कि सिलेंडर से आग लगी है। इसकी जांच की जा रही है। चार मकान पूरी तरह से जल गया। आग उस समय लगी जब गैस सिलेंडर फट गया ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XK6kOq
via Top News in Hindi