हावड़ा: जर्जर मकानों को चिह्नित करने का काम शुरू

-दो माह में काम होगा पूरा, जर्जर मकानों को तोड़ा जाएगा

हावड़ा
हावड़ा नगर निगम की ओर से जर्जर मकानों की सूची तैयार करने का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। निगम सूत्रों के मुताबिक पहले काम शुरू हुआ था। बीच में यह काम बंद हो गया। निगम ने सभी बोरो कार्यालय को दो माह में जर्जर मकानों की सूची तैयार कर उसे निगम मुख्यालय में जमा देने को कहा है। ताकि उनके जर्जर मकानों को चिन्हित करने के बाद उसके खिलाफ नोटिस जारी किया जा सके। गत १० अप्रेल २०१९ को हावड़ा नगर निगम के ४४ नंबर वार्ड में तूफानी हवाओं व बारिश के कारण एक जर्जर मकान का हिस्सा ढह गया था। उसकी चपेट में आने से की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद हावड़ा नगर निगम के अभियंताओं ने उक्त मकान का निरीक्षण किया था। उसे तोडऩे के लिए निगम के अभियंता को सलाह दी थी। उक्त जर्जर मकान में रहने वाले किराएदारों के विरोध करने के कारण इसको नहीं तोड़ा जा सका। हावड़ा नगर निगम के आयुक्त विजिन कृष्णा ने बताया कि सोमवार से जर्जर मकानों के सूची तैयार करने का काम विभिन्न बोरो की ओर से शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक बोरो की ओर से सर्वेक्षण करने के बाद यह रिपोर्ट दो माह में आ जाएगी। इस सर्वेक्षण रिपोर्ट में मकान के मालिक या उसमें जिनकी हिस्सेदारी है उनका नाम। हिस्सेदारों या मालिक का नाम, इसमें रहने वाले किराएदारों की पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में दर्ज रहेंगी। जर्जर मकानों की सूची आने के बाद ही इन जर्जर मकान के मालिकों को नोटिस दिया जाएगा। मालिक इसकी मरम्मत करना चाहता है कि नहीं इस संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी। जर्जर मकान के मालिक से अगर किसी तरह का उत्तर नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GJSrKr
via Top News in Hindi