एक नए शोध में ये बात सामने आई है कि मोबाइल फोन में कमोड से भी ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। ज्यादातर लोग मोबाइल फोन को हर जगह साथ लेकर जाते हैं, यहां तक कि वॉशरूम में भी कमोड पर बैठ कर मोबाइल फोन चलाते हैं। इसलिए मोबाइल फोन बेहद गंदे और कीटाणुयुक्त हो जाते हैं। ये कीटाणु हमारे हाथ में चिपकते हैं और इन्ही हाथों से हम खाने-पीने काम भी कर लेते हैं। जिससे हमें कई बीमारियां हो सकती हैं। तो इससे बचने के लिए मोबाइल फोन की उचित सफाई और रखरखाव जरूरी है।
सबसे पहले तो मोबाइल फोन को वॉशरूम में ले जाना बंद कर दें। अगर आपके फोन में प्लास्टिक की-पैड है तो कीज/बटनों के बीच जमने वाली धूल को नियमित रूप से साफ करें। स्क्रीन को साफ करने के लिए सूती व नरम कपड़े का प्रयोग करें। फोन कवर को भी समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। इन चीजों से आप मोबाइल फोन को साफ रख सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GSnOmk
via Top News in Hindi


0 Comments