तेल है लाभकारी
सूरजमुखी के बीज और तेल के अनेक फायदे होते हैं। सूरजमुखी के बीज से ही उसका तेल प्राप्त किया जाता है। सूरजमुखी के बीज में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, फाइबर, वसा, विटामिन B1, विटामिन B3, विटामिन B6, फास्फोरस, मैग्नीशियम पाये जाते हैं, जो हमारे स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक हैं। सूरजमुखी के तेल में अच्छे के गुण होते हैं जो त्वचा, बालों, पाचन तंत्र और हृदय के लिए लाभकारी होता है।
लाभ
दिल के लिए सूरजमुखी के बीज फायदेमंद है। बीज पाचन में सहायक है। इससे ऊर्जा बढ़ती है। कैंसर से बचाव करता है। अर्थराइटिस, स्किन की समस्याओं को दूर करता है। सूरजमुखी कफ-वात संबंधी परेशानियों में लाभकारी है। इसके पंचाग (जड़, तना, पत्ती, फल, फूल) में कैंसरोधी तत्त्व पाए जाते हैं। इसके ताजा पत्तों को मसलने से तेल निकलता है जिसमें लहसुन तथा सरसों के समान गुण पाए जाते हैं। सूरजमुखी के बीजों को अंकुरित करके खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। ताजा पत्तों का रस 60 ग्राम की मात्रा में दिन में दो बार लेने से पैराटायफाइड का बुखार भी ठीक होता है। आधा शीशी रोग (आधे सिर का दर्द) में इसका रस फायदेमंद है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2vu5Qja
via Top News in Hindi


0 Comments