टोक्यो। भारतीय मूल के 41 वर्षीय एक शख्स ने जापान में पहली बार चुनाव जीता है। यह शख्स पहला भारतीय है जिसने जापान में चुनाव जीता है। शख्स का नाम योगेन्द्र पुराणिक है, लेकिन लोग उन्हें प्यार से योगी कहकर पुकारते हैं। बता दें कि योगी ने टोक्यो का एडोगवा वार्ड विधानसभा से चुनाव जीता है। योगी को 6,477 वोट हासिल किए, जो कि 2,26,561 वैध मतपत्रों में से पांचवां उच्चतम वोट है। बता दें कि योगी को जापान की संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी ने समर्थन दिया था। यह चुनाव पूरे जापान में एकीकृत स्थानीय चुनाव का हिस्सा था जो कि 21 अप्रैल को संपन्न हुए थे। चुनाव जीतने के बाद योगी ने कहा कि मैं जापानी और विदेशियों के बीच एक सेतु बनना चाहता हूं।

दुनिया का सबसे छोटा पाव भर का बच्चा सात महीने बाद पहुंचेगा घर

एडोगवा में सबसे अधिक भारतीय रहते हैं

मालूम हो कि जापान के एडोगवा वार्ड में सबसे अधिक भारतीय रहते हैं। टोक्यो के 23 नंबर वार्ड जिसमें 4300 से अधिक भारतीय मूल के नागरिक रहते हैं। जापान 34,000 से अधिक भारतीय मूल के नागिरक रहते हैं। एडोगवा वार्ड में भारतीयों के अलावा चीनकोरिया मूल के नागिरकों की संख्या बहुत अधिक है। यह ऐसा पहला मौका है जब किसी भारतीय मूल के व्यक्ति ने जापान में चुनाव जीता हो।

जापान: ट्रांसजेंडर को शादी से पहले तय करना पड़ता है अपना जेंडर, कठिन सर्जरी से गुजरकर मिलता है हक

योगी 1997 में पहुंचे थे जापान

बता दें कि योगी 1997 में पढ़ाई करने के लिए जापान पहुंचे थे। पढ़ाई के दो साल बाद वे वापस भारत लौटे और फिर 2001 में एक इंजीनियर के तौर पर काम करने के लिए वापस जापान चले गए। बाद में वे बैंक और कई अन्य कंपनियों के लिए काम किया। फिर 2005 में वे एडोगवा वार्ड में बस गए। योगी ने बताया कि जापान में हर कोई बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा है कि 2011 में जब जापान में सुनामी आया था उस दौरान अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ितों की काफी मदद की थी। इसके बाद उन्हें यह लगा था कि जापान में रहकर ही लोगों की मदद करनी चाहिए, इसलिए उन्होंने जापान की नागरिकता ले ली और फिर राजनीति में कदम रखा।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZqTHtb
via Top News in Hindi