बड़ा हादसाः मैदान पर टूटकर अलग हो गई खिलाड़ी की हड्डी

इंग्लैंड। खेल और चोट का चोली-दामन का साथ रहा है। कई बार खेल के दौरान इतनी गंभीर चोट भी लग जाती है जिससे खिलाड़ी के पूरे करियर पर खतरा मंडराने लगता है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है इंग्लैंड से। जहां एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी के हाथ की अंगुली की हड्डी टूटकर अलग हो गई।

ये हादसा हुआ इंग्लैंड में आयोजित हो रही डोमेस्टिक वनडे सीरीज़ के दौरान। जहां एसेक्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान सरे टीम के ऑलराउंडर रिकी क्लार्क ( Ricky Clark ) को गंभीर चोट लग गई। क्लार्क को फील्डिंग करते समय दाएं हाथ की अंगुली में चोट लग गई, यह चोट इतनी गंभीर रही कि उनकी अंगुली की हड्डी टूट गई।

एक्स-रे देखते ही उड़ गए होशः

चोट लगने के समय खुद क्लार्क को भी अंदाजा नहीं था कि चोट इतनी गंभीर होगी। वो तो जब अंगुली का एक्स-रे करवाया गया तो उसमें हड्डी दो हिस्सों में टूटी हुई नजर आई। क्लार्क ने अपनी चोटिल अंगुली की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DAJUrh
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments