ठाणे.
शहर के परमार्थ सेवा समिति की ओर से आयोजित इस चुनरी स्वामी धर्माचार्य महराज की अगुवाई में सरयू नदी के तट पर नदी में चुनरी का चढ़ाया गया। इस चुनरी महोत्सव में मुंबई शहर से सटे ठाणे के रहिवासी उद्योगपती व समाज सेवक सुनील जाजू, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र तपाडिया, परमार्थ सेवा समिति के ठाणे शहर अध्यक्ष मनोज कुमार राठी, मुंबई समिति चेयरमैन लक्ष्मी नारायण बियानी, अध्यक्ष गोपाल बियानी और समिति के सदस्य मदनलाल राठी, राजाराम हुरकट, संतोष सोमानी, पवन लाठ, ओमप्रकाश झवर, संदीप मुंदड़ा आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और भजन आरती से अयोध्या नगरी में गुंजायमान हो गया।
दांतिसर प्रतिष्ठा महोत्सव तैयारी में जुटा जैन समाज
मुंबई. उदयपुर के दांतिसर तहसील गिर्वा में अजितनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन रविवार 5 मई से शुक्रवार 10 मई तक किया गया है। श्री दिगंबर जैन बीसा नागदा समाज व श्री अजितनाथ जैन नवयुवक मंडल ,दांतिसर के पदाधिकारी नरेश रजावत ने कहा कि मुंबई में इस समारोह को लेकर व्यापक तैयारी चल रही है।
उन्होंने कहा की आचार्य अनुभव सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पाषाण से परमात्मा बनाने के मंत्रोचारण विधि प्रतिष्ठाचार्य पंडित रिऋ ष शास्त्री व पंडित कमलेश जैन द्वारा की जायेगी। पंच कल्याणक प्रतिष्ठा में पांच कल्याणक प्रथम गर्भ पूर्वार्घ, गर्भ उत्तरार्घ, जन्म, तप, ज्ञान,मोक्ष कल्याणक मनाए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान के जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक शोभायात्रा ऐरावत, अश्व, अनेक प्रकार के वाद्य यंत्रों की मधुर झंणकारों,जयकारों से आसमान को गुंजायमान करते हुए पांडुकशिला पर 1008 स्वर्ण, रजत, ताम्र के रत्रय मंगल कलशों से महा मस्तिस्काभिषेक होगा।
शिखर पर ध्वजा व कलशारोहण
मोक्ष कल्याणक पर हेलीकाप्टर से पुष्पवृटी की जायेगी व प्रभु को संगमरमर की कमलासन वैदी पर विराजमान किये जाने के बाद शिखर पर ध्वजा व कलशारोहण होगा।
अनुष्ठान में हर दिन आचार्य गुरुदेव के मंगल प्रवचन होंगे व अन्य धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रंगारंग झाकियों की प्रस्तुति के साथ नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की जाएगी। इस आयोजन में मेवल, छप्पन, वागड़, मेवाड़ के अलावा देश के प्रमुख शहरों से भी लोग उपस्थित रहेंगे। 8 मई को कार्यक्रम में कवि शैलेश लोढ़ा के मार्गदर्शन में कवि सम्मेलन आयोजित की गयी है। जिसकों लेकर लोगों में उत्सुकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VtYkn5
via Top News in Hindi


0 Comments