बॉलीवुड में गब्बर के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता अमजद खान और कल्पना अय्यर की लव स्टोरी एक समय काफी चर्चा में रही थीं। कल्पना तो अमजद की इस कदर दीवानी है उनकी मौत को बाद भी आज तक शादी नहीं की है। भले ही कल्पना ने बुरे वक्त में ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़ दिया लेकिन अब वो महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई है।
दुबई में चला रही हैं रेस्टारेंट
अब कल्पना दुबई में रेस्टारेंट चला रही हैं। ये बात कल्पना के फैंस को चौंका सकती है और साथ ही उन लोगों को भी जो कल्पना जैसी बोल्ड एक्ट्रेस को जानना चाहते हैं। कल्पना को आज अपने काम पर कोई पछतावा नहीं है। उसको इस बात से कोई गुरेज नहीं है कि वह फिल्में छोड़ रेस्टोरेंट चला रही हैं।
राजन सिप्पी की वाइफ ने दिया मौका
कल्पना ने एक इंटरव्यू में मुंबई से दुबई के सफर के बारे में बात करते हुए बताया था, 'कुछ तकलीफों और परेशानियों के चलते वह दुबई आई। निजी तौर पर मेरे जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें हुईं जिनसे मैं बुरी तरह टूट गई थी और मेरी वजह से मेरी फैमिली को काफी तकलीफ हो रही थी। उस समय मुझे लगा था कि मैं कुछ नहीं कर पाऊंगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और मुझे राजन सिप्पी की वाइफ ने दुबई आने का मौका और काम दिया।
शुरुआत में रूम में होस्टेस का किया काम
कल्पना ने बताया कि पहले उन्होंने राजन के रेस्टारेंट 'द मोगुल रूम' में होस्टेस का काम किया और बाद में मुझे एंबेसेडर होटल के मालिक ने यहां नौकरी दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GEYIpt
via Top News in Hindi


0 Comments