लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ आखिरकार स्वदेश लौटने वाले हैं। उन्होंने अगले महीने 1 मई को वापसी का मन बनाया है। इससे पहले कई बार अदालत में पेशी के बावजूद वह गैर हाजिर रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति पर देशद्रोह का आरोप है। इस मामले में उन्हें 2 मई को अदालत में पेश होना है। मुशर्रफ के वकील ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 75 वर्षीय मुशर्रफ 2 मई को विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे।
क्या वाकई बदल रहा है आतंक का गणित, कट्टरपंथी इस्लाम के बाद अब ईसाई वर्चस्व एक नया खतरा
पाकिस्तान में आपातकाल लगाने का आरोप
उन पर आरोप है कि पाक के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ सरकार के दौरान उन्होंने आपातकाल लगाया। इस मामले में मुशर्रफ के खिलाफ 2014 में देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। राष्ट्रपति रहते हुए मुशर्रफ ने 2007 में पाकिस्तान में आपातकाल लगाया था। अब तक मुशर्रफ लगातार अपने इलाज का बहाना बनाकर अदालत की पेशी से बचते आए थे। उन्होंने अपना इलाज कराने के लिए 2016 में पाकिस्तान छोड़ दिया था, तब से वह दुबई में रह रहे हैं। बीते महीने उन्हें दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IJOM1D
via Top News in Hindi


0 Comments