वाशिंगटन। अमरीका के कैलिफोर्निया में शनिवार को प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी में एक की मौत और तीन घायल हो गए। यह एक यहूदी प्रार्थनास्थल था। हमलावार 19 वर्षीय एक युवक को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में मेयर का कहना है कि ये घृणा अपराध हो सकता है। सैन डिएगो काउंटी के शेरिफ बिल गोर ने मीडिया से कहा कि गोलीबारी के दौरान, चार लोग घायल हो गए। इन्हें पॉलिमर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक घायल ने दम तोड़ दिया और अन्य तीन की हालत अब स्थिर है। इस घटना में मारी गई महिला काफी बुजुर्ग थीं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जताई उम्मीद, लोकसभा चुनाव के बाद भारत से बेहतर होंगे संबंध
मरने वालों में एक 60 वर्षीय महिला है
इस मामले में 19 वर्षीय एक किशोर को गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता युवक की गतिविधियों की सोशल मीडिया पर जांच कर रहे हैं। मरने वालों में एक 60 वर्षीय महिला है, जिसकी अस्पताल में ही मौत हो गई। तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को बाद में पकड़ लिया गया। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने कहा, कि अभी यह घृणा अपराध प्रतीत हो रहा है। प्रभावित लोगों के साथ उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2L46PRU
via Top News in Hindi


0 Comments