DMK की पूर्व राज्यसभा सदस्य वसंती स्टेनली का निधन, 12 दिन बाद ही था जन्मदिन

नई दिल्ली। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) की पूर्व राज्यसभा सदस्य वसंती स्टेनली के निधन की जानकारी मिल रही है। वह कुछ समय से बीमार चल रही 56 वर्षीय वसंती ने शनिवार देर रात आखिरी सांस ली। वसंती एक पत्रकार और लेखक थीं।

2008 से 2014 तक रहीं राज्यसभा सदस्य

उन्होंने 2008 से 2014 तक राज्यसभा में DMK का प्रतिनिधित्व किया था। DMK अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने वसंती के निधन पर शोक जताते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने अलग-अलग महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में पार्टी के विचारों को उठाया था। वसंती का चेन्नई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा।

ये भी पढ़ें- BJP कर रही 'कैंपेन कैप्चरिंग'! प्रचार 'मैदान' में AAP-कांग्रेस चारो खाने चित

जन्मदिन से 12 दिन पहले मौत

गौरतलब है कि वसंती का 12 दिन बाद जन्मदिन है। उनका जन्म 8 मई 1962 को तमिलनाडु के देवाकोट्टाई में हुआ था।

ये भी पढ़ें- कभी 'बाहर फिंकवाना', कभी 'ऊंगली करना' तो कभी 'आग से खेलना', जब न्याय के मंदिर में जजों ने की ऐसी-ऐसी टिप्पणियां



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XPOd9R
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments