PatrikaNews@12PM: गुरदासपुर से सनी देओल ने किया नामांकन, जानें इस घंटे की 5 बड़ी खबरें

1- गुरदासपुर से सनी देओल ने किया नामांकन

नामांकन में छोटे भाई बॉबी देओल भी रहे साथ

पीली पगड़ी बांध सनी देओल ने किया नामांकन

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे

सनी देओल ने अजय सिंह देओल के नाम से पर्चा भरा

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल नामांकन के बाद रैली करेंगे

जिसके बाद सनी दिओल मुंबई वोट डालने जाएंगे

1 मई के बाद सनी लगातार अपने क्षेत्र में प्रचार करेंगे

 

2- PAK एयरस्पेस बंद होने से एअर इंडिया को हुआ 300 करोड़ का घाटा

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस कई दिनों तक बंद रखा था

एअर इंडिया को यूरोप, गल्फ देशों और अमेरिका की फ्लाइट्स को डायवर्ट करके लंबा रूट लेना पड़ा

बीते 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी आ गई थी

14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी का भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक करके बदला लिया था

नई दिल्ली से उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट्स को हर रोज 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

एअर इंडिया को रूट डायवर्जन के कारण अधिक फ्यूल खर्च, केबिन स्टाफ के खर्चे के कारण नुकसान

एयरस्पेस बंद होने के कारण नई दिल्ली से अमेरिका की फ्लाइट्स को दो से तीन घंटे का अधिक समय लगता था

 

3- लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चौथे चरण का मतदान

पश्चिम बंगाल की आसनसोल में वोटिंग के दौरान हिंसा

पोलिंग बूथ पर बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो का हंगामा

बाबुल सुप्रियो ने केंद्रीय बलों की तैनाती मांग की

बाबुल सुप्रियो ने जबरन मतदान कराने की कोशिश की

बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो की गाड़ी का शीशा तोड़ा गया

पोलिंग बूथ के बाहर हंगामे के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नारेबाजी कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बम से हमला

 

4- बॉलीवुड स‍ितारों ने भी किया मतदान

अजय देवगन और काजोल ने भी मतदान किया

बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षि‍त वोट डालने पहुंची

परेश रावल अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी मतदान किया

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने किया मतदान

मुंबई में ब‍िजनेसमैन अन‍िल अंबानी ने भी वोट डाला

मुंबई में कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने डाला वोट

 

5- समाजवादी पार्टी ने कही EVM खराब होने की बात

'कन्नौज में कई जगह EVM खराब नहीं शुरू हुआ मतदान'

समाजवादी पार्टी ने कई ट्वीट कर इस बात की शिकायत की

सपा ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई

समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से की गई शिकायत

कन्नौज लोकसभा सीट के छिबरामऊ, बिधूना में ईवीएम खराब

सदर समेत कई अन्य विधानसभाओं में ईवीएम खराब

कन्नौज से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव लड़ रही हैं चुनाव

 

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2INNX80
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments