काठमांडू। नेपाल के हुमला जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। एक जीप के पहाड़ी मार्ग से फिसलकर नदी में गिर जाने के बाद उसमें सवार 15 लोग लापता हो गए हैं। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि खार्पूनाथ ग्रामीण नगरपालिका में मंगलवार को यह दुर्घटना हुई। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि करनाली नदी में जीप डूबने से 15 लोग लापता हो गए हैं ।
नेपाल में बड़ा हादसा
बचाव कार्य में जुटे एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, "हम अभी तक यह सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं कि लापता लोग जिंदा हैं या मर गए।" नेपाल पुलिस सेना के साथ मिलकर लापता जीप की तलाशी के लिए अभियान चला रही है।। सहायक मुख्य जिला अधिकारी महेश कुमार पोखरेल ने कहा, "जीप पूरी तरह से करनाली नदी में डूबी हुई है। हम पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या इस हादसे में कोई जीवित है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।" ग्रामीण नगर पालिका के उपाध्यक्ष सिंधु हमाल भी जीप में मौजूद थे। लेकिन उन्होंने कहा कि जीप में सवार लोगों की सही संख्या नहीं बताई जा सकती। बताया जा रहा है कि जीप यात्रियों से भरी हुई थी और बेहद खराब हालत में थी।
लोगों के जीवित होने पर संदेह
हादसा उस समय हुआ जब कैलाबलु की ओर जा रही जीप सड़क से उतर गई और नदी में जा गिरी। नेपाल पत्र द हिमालयन टाइम्स ने बताया है कि जीप में केवल नौ लोगों को आराम से ले जाने की क्षमता थी, लकिन ड्राइवर से इसमे क्षमता से अधिक सवारियां भरी थीं। चार हेलीकॉप्टरों को सर्च ऑपरेशन के लिए साइट पर तैनात किया गया है। आपको बता दें कि करनाली नदी हिमालयी राष्ट्र नेपाल की सबसे बड़ी और सबसे लंबी नदी है। भारत में इसे घाघरा के नाम से जाना जाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FiD4Yr
via Top News in Hindi


0 Comments