नई दिल्ली। क्रिकेट के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 2022 में बर्मिंघम में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स ( Commonwealth Games ) में महिला क्रिकेट को शामिल कर लिया गया है। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( आईसीसी ) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ( ईसीबी ) ने कॉमनवेल्थ कमेटी के इस फैसले का स्वागत किया है।
हालांकि बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले प्रयोग के तौर पर महिला क्रिकेट को ही शामिल किया गया है। पुरुष क्रिकेट को शामिल किया जाएगा या नहीं इस बात पर अभी निर्णय नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि महिला क्रिकेट के बाद अब वो दिन भी दूर नहीं जब पुरुष क्रिकेट टीमें भी कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल के लड़ाई लड़ती नजर आएंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले एशियन गेम्स में भी क्रिकेट को शामिल किया गया है। क्रिकेट को एशियन गेम्स और अब कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किए जाने से साफ जाहिर हो गया है कि क्रिकेट की लोकप्रियता किस तरह पूरी दुनिया में तेजी से फैल रही है। वो दिन भी दूर नहीं जब ओलम्पिक गेम्स में भी क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। आईसीसी इस चीज के लिए भी लगातार प्रयास कर रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KwQIeC
via Top News in Hindi


0 Comments