वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति भवन वाइट हाउस ( White House ) में बुधवार को सुरक्षा सेवा अधिकारियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। यह शख्स वाइट हाउस परिसर में एक बैग फेंक कर सुरक्षा घेरे से बाहर फरार होने की कोशिश कर रहा था।
एजेंसी ने ट्वीट करते हुए इस घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक शख्स ने दोपहर के 2:45 में एक बैग फेंका जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद से एहतियातन पूरे वाइट हाउस की घेराबंदी कर दी गई।
अभी तक सुरक्षा अधिकारियों ने बैग फेंकने वाले शख्स के नाम का खुलास नहीं किया है।
White House area on lockdown, one held by Secret Services
— ANI Digital (@ani_digital) June 19, 2019
Read @ANI story | https://t.co/wPE9wqhzr4 pic.twitter.com/kpuNab6j0X
US president election 2020: डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा से फूंका चुनावी बिगुल
ट्रंप के व्हाइट हाउस पहुंचने से 10 मिनट पहले घटी घटना
सुरक्षा अधिकारियों ने लिखित बयान जारी करते हुए बताया है कि सुरक्षा सेवा और मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग ने बैग को कब्जे में ले लिया है और शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स के खिलाफ गैर-कानूनी तरीके से वाइट हाउस में प्रवेश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
इस घटना के बाद से एजेंसी ने वाइट हाउस के सामने पेंसिल्वेनिया एवेन्यू को बंद कर दिया है। साथ ही साथ आस-पास के लाफायेट्टे ( Lafayette ) पार्क को भी बंद कर दिया गया है।
सुरक्षा सेवा ने बैग को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। सीक्रेट सर्विस ने कहा कि बैग को आखिरकार 'क्लियर' कर दिया गया है।
मालूम हो कि यह घटना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ( President Donald Trump ) के फ्लोरिडा की दो दिवसीय यात्रा के बाद वाइट हाउस लौटने के कार्यक्रम तय होने से करीब 90 मिनट पहले घटी।
बाइक के रैक को वाइट हाउस से लगभग 10 से 15 फीट की दूरी पर बनाया गया है। जिससे संभावित बाड़ को कूदने वालों को रोकने के लिए एक बाहरी परिधि का निर्माण करता है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RnCo8Z
via Top News in Hindi


0 Comments