काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शादी समारोह में बड़ा धमाका हुआ है। इस आतंकी हमले में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह धमाका शनिवार देर रात हुआ। इस धमाके में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
#UPDATE At least 40 people have been killed and more than 100 others are wounded in the blast at Kabul wedding, said sources: TOLOnews #Afghanistan https://t.co/GpsCoWesvM
— ANI (@ANI) August 18, 2019
बताया जा रहा है कि जब धमाका हुआ,उस समय वेडिंग हॉल मेहमानों से खचाखच भरा हुआ था। इस धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। सभी इधर-उधर भागने लगे। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे 10 दिन पहले भी काबुल में बम धमाका हुआ था, जिसमें 95 लोग घायल हो गए थे। यह धमाका एक कार में किया गया था।यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। आसमान में धुएं की चादर देखी गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर कई दुकानों के शीशे भी टूट गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZbsnxC
via Top News in Hindi


0 Comments